जनता को मरने के लिए छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी भागा थाइलैंड का राजा

0

थाईलैंड.एन पी न्यूज 24 – थाईलैंड कोरोना महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है।  संक्रमितों के 1245 मामले सामने आ चुके हैं और यहां के विवादित राजा महा वाजिरालोंगकोर्न उर्फ राम दशम जनता को बीच में छोड़कर 20 महिलाओं के साथ जर्मनी चले गए हैं।  67 साल के राजा के साथ उनके हरम में 20 महिलाएं और बड़ी संख्या में नौकर रहेंगे। वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस को बंद करने का आदेश दिया गया है। रासलीला का पूरा प्रबंध है। और तो और, राजा ने अपने परिवार के 119 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के शक में थाईलैंड वापस भेज दिया है।

ऐसी जानकारी है कि राजा ने होटल ग्रैंड सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने बकायदा जिला परिषद से विशेष अनुमति ली है। राजा महा 2016 में अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पर बैठे थे। राजगद्दी पर बैठने से पहले उन्होंने अपनी बॉडीगार्ड से चौथी शादी रचाई थी। थाइलैंड के राजा फरवरी से अपने देश से बाहर हैं।
भयंकर गुस्से में लोग :  इसी बीच राजा के संकट के समय जर्मनी भागने को लेकर देश में हजारों लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर लोग राजा की आलोचना कर रहे हैं। जबकि देश में राजा की आलोचना या अपमान करने पर 15 साल जेल की सजा का प्रावधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.