फिर आपके चौंकने की बारी…जो दिखता है, वह किम जोंग नहीं, पब्लिक प्लेस पर होता है उसका हमशक्ल

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24 – उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग की जिंदगी रहस्यों से भरी है। कुछ दिन ‘अज्ञातवास’ में रहने के बाद उनके प्रकट होने की खबरें आईं। अब कहा जा रहा है कि किम जोंग उन अपने जैसे दिखने वाले किसी व्यक्ति यानी बॉडी डबल का उपयोग करते हैं। यानी जो दिखता है, वह किम जोंग नहीं, और जो नहीं दिखता है वही किम जोंग है। इतिहास में भी ये माना जाता था कि कुछ शासक अपनी जैसे दिखने वाले लोगों का उपयोग करते थे। इनमें एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन और सद्दाम हुसैन का नाम भी जोड़ा जाता है।

बॉडी डबल के उपयोग : सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। ब्रिटेन की पूर्व सांसद रही लुईस मेंस ने तो ट्विटर पर इसके सबूत भी दिए हैं। लुईस ने किम जोंग उन के दांतों, कलाई पर निशान और कान के आकार में दिख रहे अंतर के आधार पर यह दावा किया है कि उत्तर कोरिया की सरकार किम जोंग उन के बॉडी डबल का उपयोग करती है। वास्तव में यह एक आदमी नहीं हो सकता। तस्वीरों में दिख रहे दोनों किम एक नहीं हैं। कानों को ध्यान से देखिए तो आपको अंतर पता चलेगा। एक तस्वीर में उनके कान सीधे हैं, जबकि एक तस्वीर में थोड़े से टेढ़े हैं। साथ में जबड़ा भी पूरा गोल नहीं है। कहा जा रहा है कि तानाशाह किम जोंग ने अपने अज्ञातवास में कई साजिशों को सिरे चढ़ाया है। तानाशाह की वापसी के साथ ही कोरियाई बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है, जो एक बड़े संकट का संकेत दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.