पूरी दुनिया में लॉकडाउन, लेकिन चीन में फैक्ट्रिया चालू, पटरी पर लौट रही जिंदगी 


corona
 बीजिंग, 26 मार्च –एन पी न्यूज 24 – दुनिया भर में लॉक डाउन  में सब कुछ बंद कर दिया गया है।  लेकिन जिस चीन से कोरोना वायरस फैला है वहां जिंदगी पटरी पर लौटने लगी  है।  हुबेई प्रान्त में लोग घरो से बहार निकल रहे है।चीन में लोगों ने काम  पर जाना शुरू कर दिया है।  लोग बाजार, माल्स, हॉस्पिटल जाने लगे है. हुबेई में लगा यातायात प्रतिबंध खत्म कर दिया गया है।  लोग बसों और ट्रेन से सफर कर रहे है।  कंपनियां खुल गई है और लोग मास्क, जिपर बैग और कोरोना से लड़ने के लिए मदद करने वाली चीजें बनाने लगे है।
चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के कुल 47 मामले सामने आये. पिछले हफ्ते यह संख्या 78 थे जो अब कम हो रहे है।
वुहान शहर का लॉकडाउन 8 अप्रैल को खत्म किया जाएगा।  लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने आने लगे है।  कई रेस्टोरेंट तो अब एक खरीदो और एक मुफ्त पाओ का ऑफर चला रहे है।  लेकिन लोगो के चेहरे से मास्क नहीं हटा है।  जो लोग बहार निकल रहे है उन्हें सरकार दवारा बताये गए नियमो का पालन करना पड़ रहा है।
कंपनियों में जाने वाले लोगों की हर दिन 30 मिनट जांच हो रही है।  उन्हें यह बताना पड़ रहा है कि वह हाई रिस्क जोन में पिछले 14  दिनों से नहीं गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *