शॉकिंग! केन्या के दो दुर्लभ सफेद जिराफ का शिकारियों ने किया शिकार! वन्यजीव प्रेमी दुखी

0

एन पी न्यूज 24– अफ्रीका महाद्वीप को वन्यजीव विविधता के लिए भी जाना जाता है। विभिन्न अफ्रीकी देशों में वन्य जीवन के संबंध में कुछ विशेषताएं हैं। केन्या जाने वाके पर्यटक जंगल सफारी जरुर करते हैं. इस दौरान कुछ खास जिराफ आकर्षण का बिंदु होते हैं. इनमें केन्या के तीन दुर्लभ जाती वाले जिराफ प्रमुख हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि शिकारियों द्वारा 3 में से 2 दुर्लभ जिराफ को मारा जा चुका है. साल 2017 में यह तीनों जिराफ केन्या में पाए गए थे. इनमें एक नर, मादा और एक छोटा जिराफ शामिल है. लेकिन इनमें से मादा और बच्चे को मार डाला गया है. इस खबर के बाद से  केन्या के वन्यजीव प्रेमी बेहद परेशान हैं, क्योंकि सफेद जिराफ़ सिर्फ केन्या में ही पाया गया था।

दोनों जिराफ तीन महीने पहले दिखाई दिए थे
इशाकबिनी हिरोला वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ’विभाग के प्रबंधक मोहम्मद अहमदनूर ने कहा कि, मारे गए दोनों जिराफों को तीन महीने पहले देखा गया था। उन्होंने कहा कि दो जिराफों का खत्म हो जाना  केन्या के लिए एक दुखद खबर है. उन्होंने कहा कि सफेद जिराफ दुनिया भर में केवल केन्या में पाया जाता है। यह सफेद जिराफ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। इस स्थान पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में सफेद जिराफों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.