‘यहां’ हर 35 दिन में मनाया जाता है ‘सेक्स फेस्टिवल’, कोई किसी के भी साथ बनाते है ‘संबंध’


sex

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – दुनिया में कई अजीबो गरीब रिवाज बना हुआ है। ऐसे ही एक रिवाज इंडोनेशिया में है। जहां हर 35 दिन में एक बार सेक्स फेस्टिवल मनाया जाता है। यह फेस्टिवल इंडोनेशिया के जावा में आयोजन किया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान यहां सैंकड़ो लड़के-लड़कियां जमा होकर अजनबियोें संग शारीरिक संबंध बनाते हैं। जिस जगह पर ये लोग जमा होते हैं उसका नाम ‘गुनुंग केमुकस’ है।

यह है मान्यता –
ये इंडोनेशिया में ‘सेक्स के पहाड़’ यानी ‘सेक्स हिल’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां लोग इस फेस्ट को मनाने का अजीबोगरीब कारण बताते हैं। मान्यता है यहां एक राजकुमार अपनी प्रेमिका जो उसकी सौतेली मां थी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उन दोनों की लाश इसी पहाड़ी पर दफ्न हैं। इस प्रथा पर अध्य्यन कर रहे सामाजिक मनोविज्ञानी कहते हैं कि ‘यहां आने वाले लोग एक तीर्थयात्री के तौर पर यहां आते हैं जिनका मानना है कि यदि वे यहां अपनी कामुकता का प्रदर्शन करेंगे तो उनकी तकदीर संवर जाएगी।’

नहाने के बाद ही बनाते है संबंध
पुराने जावनिज कैलेंडर के हिसाब से यहां 35 दिन चुने जाते हैं जब रहस्यमय स्थान पर अंधेरा पसरने लगता है। तब पवित्र देवदारू पेड़ के नीचे कैंडल लाइट में चटाई बिछाकर लोग बैठ जाते हैं। यहां पेड़ों की जड़ें लटकती रहती हैं। और इसी दौरान यहां अजनबी संग संबंध बनाया जाता है। पहाड़ के दो पवित्र दर्रों में से एक में तीर्थयात्रियों का स्नान करना जरूरी होता है। इसके बाद वे किसी अजनबी की तलाश सेक्स के लिए करते हैं। बस तभी से यह रिवाज बन गया और आज तक जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *