कोरोना वायरस : इटली में टूटा एक दिन में मौत का रिकॉर्ड,  एक दिन में 1000 लोगों ने गंवाई जान 

0
मिलान, 28 मार्च :एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस का कहर अगर किसी देश पर पहाड़ बनकर टूट पड़ा है तो वह देश है इटली। इटली में एक ही दिन में रिकॉर्ड 1000 लोगों की मौत हो गई है।  इटली में मरने वालो की संख्या 9000 के पार चली गई है।  दुनिया के सभी 195 देशो में कोरोना वायरस फ़ैल चूका है।  इस वायरस से 5 लाख 40 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है।  यूरोप में रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा मामले से सामने आ चुके है।
शुक्रवार को कोरोना ने इटली में 970 लोगों से ज्यादा की जान ले ली. अब तक यहाँ कुल 9134 लोगों की मौत हो चुकी है।  गुरुवार को 4401 नए मामले सामने आये थे।  इटली में शुक्रवार को इस वायरस से 45 डॉक्टरों की मौत हुई. इटली में इससे पहले गुरुवार को 712, बुधवार को 683, मंगलवार को 743 और सोमवार को 602 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से स्पेन में 769 लोगों की जान जा चुकी है।  इससे यूरोपीय देशो में मरने वालो की संख्या 9134 हो गई हैं।  दुनिया भर में इस खतरनाक वायरस से 26,350 लोगों की मौत हो चुकी है।  दुनियाभर में 53,2909 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है।  चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा कोरोना बरपा रहा है।
अमेरिका में अब तक 93,329 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  जबकि 1384 लोगों की मौत हो चुकी है।  ईरान में इस वायरस से अब तक 2378 लोगों की जान जा चुकी है।  यहां 32,332 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.