पहली बार माइक्रोस्कोप में कैद हुई कोरोना, भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, देखें तस्वीरें  

0

नई दिल्ली :एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ। हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। कोरोना से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढ रहे है। भारत समेत कईदेशों में इन दिनों लॉकडाउन शुरू है। सभी अपने-अपने घरों में बंद है। पूरी दुनिया थम सी गयी है। हर तरह चहल-पहल खत्म हो गयी है। इस बीच भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है।

 

 

 

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अंक में प्रकाशित हुए खबर के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने पहली बार कोरोना वायरस की माइक्रोस्कोप से ली गई तस्वीर जारी की है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर से वैज्ञानिकों को आगे रिसर्च में फायदा मिलेगा। साथ ही ये भी उम्मीद जग गई है कि भारत में इसके इलाज के लिए वैक्सिन बनाने में भी कामयाबी मिल सकती है। दरअसल भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल से आया था। वैज्ञानिकों ने इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वाले देश के पहले शख्स के गले से कोरोना वायरस का सैंपल लिया था।

भारत में शुक्रवार को और 4 लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की सैन्य 20 पहुंच गई है। जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 879 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहसचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 75 नए मामले सामने आये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.