WHO ने दिए खास 6 पेरेंटिंग टिप्स, बताया लॉकडाउन में घर पर कैसे आना हैं बच्चों से पेश  

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश-विदेशों में लगातार मौतें हो रही है। लोगों में कोरोना को लेकर डर बना हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 724 पर पहुंच गया है। जबकि 17 की मौत हो चुकी है। अगर पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना से अब तक 24 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना से 532,263 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि दुनियाभर के पैरेंट्स इस समय अपने बच्चों के साथ वक्त बीता रहे हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने  माता-पिता के लिए 6 टिप्स बताया है। जिसमें स्ट्रेस मैनेजमेंट और कोरोना वायरस की महामारी के बारे में भी बताया गया है।

क्वालिटी टाइम बिताएं –
अपने बच्चों के साथ  क्वालिटी टाइम बिताएं। उन्हें खूब प्यार दें और उन्हें बताएं कि वह उनके लिए कितने जरूरी है।  बच्चों के साथ 20 मिनट या इसे अधिक समय बिताएं। अगर बच्चे छोटे है तो गाने गाएं, बर्तन और चम्मच के साथ संगीत बनाएं। इसके अलावा पसंदीदा गाने के साथ दोनों लोग साथ में एक्सरसाइज करें। कभी-कभी घर में सफाई और क्लीनिंग वाला गेम साथ में खेलें। उसके स्कूल के वर्क में मदद करें।

सकारात्मकता बनाएं रखें –
अपने बच्चें पर चिल्लाने या फिर गुस्सा करने से बचें। इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए हमेशा प्यार से बात करें। किसी चीज के लिए अपने बच्चे या किशोर की प्रशंसा करने की कोशिश करें उन्होंने अच्छा किया है।

चीजों में एक संरचना रखें –
कुछ फेक्सिबल लेकिन रोजाना करें। आपके और आपके बच्चों के लिए एक प्रोग्राम बनाएं। यह बच्चों को अधिक सुरक्षित और बेहतर व्यवहार करने में मदद कर सकता है। बच्चों या किशोरों के लिए दिनचर्या की योजना बनाने में मदद कर सकते हैं जैसे स्कूल टाइम टेबल बनाना। एक्सरसाइज करने में उसकी मदद करें। इस के लिए चाहे तो आप ऑनलाइन मदद ले सकते हैं।

बुरे व्यवहार से निपटने के लिए –
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 3 भागों में बांटा हैं। सबसे पहले अगर आपको अपने बच्चे का कोई काम या व्यवहार गलत लगता है तो उसे बोलने से पहले 10 सेकंड रूके। 5 बार धीरे-धीरे सांस लें फिर शांत तरीके से उनको जवाब दें।  इस बारे में डब्लूएचओ का कहना है कि अपने बच्चे को सजा देने से पहले अपने निर्देशों का पालन करने का विकल्प दें। सजा समाप्त होने के बाद, अपने बच्चे को कुछ अच्छा करने का मौका दें और इसके लिए उनकी प्रशंसा करें।

स्ट्रेस मैनेजमेंट –
बच्चों के साथ तो वक्त बिताएं ही लेकिन अपने लिए भी थोड़ा वक्त निकालें।  भले ही यह चाय, व्यायाम के बहाने ही क्यों न हो। हमेशा खुलकर रहें और अपने बच्चों की बात सुनें। इससे वह हमेशा आपके समर्थन में रहेंगे। इसलिए वो आपकी हर बात सुनेंगे और इससे आप बिना टेंशन लिए आसानी से उनकी समस्या का हल निकाल सकते हैं।

डब्लूएचओन ने आखिरी टिप्स में कोरोना वायरस को लेकर बात कहीं। उन्होंने कहा कि कई सारी खबरों सुनने या देखने के कारण कोरोना वायरस को लेकर बच्चों के अंदर डर महसूस हो सकता है। इसलिए अपने बच्चों से खुलकर बात करें। साथ ही उन्हें बताएं कि संक्रमण से कैसे बचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.