10 माह का बच्चा भी पॉजिटिव…कर्नाटक में एक ही परिवार के 6 लोग  क्वारंटाइन

0

बेंगलुरु एन पी न्यूज 24 पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य…भारत का कोना-कोना कोरोना संक्रमण के साये में आ चुका है। पहले बुजुर्गं पर अटैक और अब नौनिहाल भी चपेट में। दक्षिण-पश्चिम राज्य कर्नाटक में शुक्रवार को एक 10 महीने के बच्चे की कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आई है। हैरत यह है कि  दक्षिण कन्नड़ जिले के साजीपनाडु में रहने वाले बच्चे ने किसी भी कोविड-19 प्रभावित देश की यात्रा नहीं की है।

अलबत्ता प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कुछ समय पहले बच्चा अपने परिवार के साथ केरल गया था। इस केस में घर के अन्य छह सदस्यों में भी संक्रामण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। फिलहाल बच्चे का अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है, जबकि बच्चे से प्राथमिक संपर्क में आने वाले छह लोगों को घर में क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा एक 20 वर्षीय बेंगलुरु निवासी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक 15 मार्च को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा कर भारत लौटा था। कर्नाटक में अब तक तीन लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। इस महीने की शुरुआत से 65 वर्षीय-76 वर्षीय दो बुजुर्ग और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की महामारी के कारण मृत्यु हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.