चेन्नई : एन पी न्यूज 24 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लीग चरण के मैचों का शेड्यूल कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया है। सीजन 13 का आगाज 29 मार्च को होने जा रहा है। उद्घाटन मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से भिड़ेगी। आईपीएल का फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। इस बीच सभी टीम मैनेजमेंट ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
BALL 1⃣ – SIX
BALL 2⃣ – SIX
BALL 3⃣ – SIX
BALL 4⃣ – SIX
BALL 5⃣ – SIXஐந்து பந்துகளில் ஐந்து சிக்ஸர்களை பறக்கவிட்ட தல தோனி!
முழு காணொளி காணுங்கள் 📹👇
#⃣ "The Super Kings Show"
⏲️ 6 PM
📺 ஸ்டார் ஸ்போர்ட்ஸ் 1 தமிழ்
📅 மார்ச் 8
➡️ @ChennaiIPL pic.twitter.com/rIcyoGBfhE— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) March 6, 2020
कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया था। धोनी जब स्टेडियम में पहुंचे तो ‘धोनी, धोनी’ के नारे गूंजने लगे। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के तमिल चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने धोनी के अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने एक-एक करके लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए। प्रशंसकों के लिए ये अच्छी खबर है कि मैदान में वापसी करने के बाद माही मार रहा है।
आईपीएल में धोनी की टीम में खेल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा किया है कि धोनी आईपीएल से पहले जमकर अभ्यास कर रहे हैं। वो तब तक नेट्स पर बल्लेबाजी करते हैं जब तक उनकी पीठ जवाब नहीं दे जाती है। इसका सीधा सा मतलब है कि धोनी अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहता है।