फिर इस मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर Elle India मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएगी। दीपिका को बॉलीवुड में स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका ने हालही में सोशल मीडिया पर ये कवर फोटो शेयर की जिसमें वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। कवर फोटो में दीपिका पीच कलर की सिल्क क्रेप ड्रेस पहने दिख रही हैं। जिसके साथ उन्होंने 18k गोल्ड ईयररिंग्स पहने। इसके साथ दीपिका ने अपने शॉर्ट बालों को सॉफ्ट वेवी लुक दिया है।

मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप करते हुए न्यूड लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल किया। उनका यह लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस उन्हें कमेंट कर क्वीन कह रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दीपिका Elle मैगजीन कवर पर नजर आएंगी। इससे पहले सितंबर 2018 के कवर पर वो दिखी थीं जिसमें उन्होंने रेट्रो स्टाइल कैरी किया था।

काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 में नजर आएंगी। साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में होंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती दिखेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.