Punit Balan Group (PBG) | भारतीय खिलाड़ी आरती पाटील पैरा बैंडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2024 के लिए पात्र, पुनीत बालन ग्रुप दे रहा आरती को सहयोग

0

पुणे : Punit Balan Group (PBG) | भारत की उभरती बैंडमिंटन खिलाड़ी आरती पाटील (Aarti Patil) 20 से 25 फरवरी के दौरान थायलंड स्थित पटाया में होने जार हे बीडब्लूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व अजिंक्यपद 2024 प्रतियोगिता (Para Badminton World Championships 2024) के लिए पात्र हुई हैं। आरती को पुनीत बालन ग्रुप ( पीबीजी) द्वारा पूरी तरह से सहयोग दिया जा रहा है।

कोल्हापुर निवासी 23 वर्षीय आरती पाटील फिलहाल SU5 वैश्विक स्तर पर महिला एकेरी में 13 वें स्थान पर हैं। उसने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उसने वर्ष 2017 के एशियाई युवा पैरा प्रतियोगिता में मिश्र दुहेरी का रजत पदक जीता था। इसके अलावा विविध अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में महिला एकेरी तथा दुहेरी में उसने सात कांस्य पदक जीतें हैं।

आरती के इस बेहतर प्रदर्शन के चलते पुनीत बालन ग्रुप के अध्यक्ष पुनीत बालन (Punit Balan) ने कहा कि, “पुनीत बालन ग्रुप का भरोसा है कि खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने के लिए हम उन्हें सहयोग देने के साथ ही भारत की क्रीड़ा सफलता की यात्रा में भी योगदान दे रहे है। आरती पाटील प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। वैश्विक स्तर पर प्रतियोगिता खेलते समय हम उसकी आकांक्षाओं को बल देते हुए हमें खुशी हो रही है। मुझे भरोसा है कि वह विश्व अजिंक्यपद प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेगी। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि, आरती ने इस से पहले वर्ष 2019 में बीडब्लूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व अजिंक्यपद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
आरती ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, “बीडब्लूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व अजिंक्यपद 2024 के लिए पात्र होने के कारण मैं काफी रोमांचित महसूस कर रही हूं। मुझ पर जो आर्थिक बोज था वह कम होने के कारण ही मैं मेरे खेल पर पूरी तरह से ध्यान केन्द्रीत कर सकीं। पुनीत सर तथा पुनीत बालन ग्रुप द्वारा दिए जा रहे सहयोग के चलते मैं उनकी कृतज्ञ हूं। उनके सहयोग के कारण ही उच्चस्तरीय प्रशिक्षण तथा सुविधाएं मुहैया हो सकी है। इस से मेरे निर्धारित सभी उद्दीष्टों को पूरा करने में मदद होगी।

भारतीय प्रतिभाओं को जतन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए पुनीत बालन ग्रुप द्वारा अगले तीन सालों के लिए आरती को कुल 33 लाख रूपयों का आर्थिक सहयोग दिया गया है। इस से वर्ष 2024 के पैरालिम्पिक खेलों की तैयारी के लिए भी आरती को मदद होगी।

नौ स्पोर्टिंग लीगों में निवेश कर लगभग 60 नए भारतीय क्रीड़ा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर पीबीजी पूरे देश तथा वैश्विक स्तर पर क्रीड़ा उपक्रमों को समर्थन देने में अग्रसर है।
Pune News | निरंकारी सतगुरु का दिव्य आगमन पुणे की धरा पर 7 फरवरी को
Datta Sagare | वसुमति सेवाभावी संस्था की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष दत्ता सागरे का गौरव

Leave A Reply

Your email address will not be published.