क्रिकेटर शमी की वाइफ ने ‘दम मारो दम’ गाने पर किया कातिलाना डांस, फैंस बोले- शर्म करो रमजान चल रहा है  

0

मुंबई :  एन पी न्यूज 24 – भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां में टकराव चल रहा है। वे दोनों 2018 के बाद से अलग रह रहे हैं। हसीन अक्सर अपने सोशल मीडिया ऐक्टिविटी की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसी ही वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पुरानी पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो मोहम्मद शमी के फैन्स को नागवार गुजरा। इस वीडियो में हसीन अपनी एक दोस्त के साथ स्कर्ट पहनकर डांस कर रही हैं। रमजान के महीने में इस तरह का डांस वीडियो शेयर करने को लेकर हसीन को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं।

 

 

 

हसीन ने ‘दम मारो दम..’ गाने पर पार्टी में किए गए डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दुनिया की परवाह करें क्यों…। वीडियो में वह किसी अन्य महिला के साथ डांस फ्लोर शेयर करते दिख रही हैं। इस लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुनाने लगे। कुछ ने तो कॉमेंट किया कि दुनिया महामारी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में घरों में रहने को मजबूर है, लेकिन इन्हें क्या..।

कुछ लोग उन्हें कह रहे हैं कि रमजान के पाक महीने में वो ऐसी हरकतें क्यों कर रही हैं? हालांकि ये वीडियो पुराना है लेकिन कुछ लोगों को लग रहा है कि वो अभी हाल ही में किसी क्लब में इंजॉय करने गई हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी जैसे सीधे-साधे क्रिकेटर का नाम खराब कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

एक यूजर ने लिखा, ‘शमी ने आप से शादी करके बहुत बड़ी गलती कर दी। तलाक दे दो इनोसेंट शमी को। क्यों उसकी जिंदगी बर्बाद कर रही हो।’ एक यूजर ने कहा शर्म करो रमजान चल रहा है। बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज कराया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.