एमएस धोनी के फार्महाउस पहुंचे ऋषभ पंत, ऐसे बिताया वक्त, तस्वीरें वायरल

0

रांची : एन पी न्यूज 24 –टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। इस बीच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में हाल ही में तीसरा और आखिरी वनडे खेला गया। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। रांची टेस्ट के तीसरे दिन उंगली में चोट लगने की वजह से साहा को बाहर बैठना पड़ा और एक बार फिर से ऋषभ पंत विकेटों के पीछे नजर आए। रांची टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मिलने उनके घर भी पहुंचे।

 

ऋषभ पंत ने ट्विटर पर धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर धोनी के फॉर्म हाउस की है जहां दोनों खिलाड़ी साथ नजर आ रहे हैं। पंत धोनी के कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘गुड वाइब्स ऑनली’ | जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी के पास बेल्जियन मैलिनवा, हस्कीज और डच शेफर्ड नस्ल के डॉगीज हैं।  इसके अलावा उनके पास देसी नस्ल का डॉगी भी है। हाल ही में एनाटोलियन शेफर्ट नस्ल का कुत्ता भी खरीदा था। धोनी ने अपने कुत्तों के लिए फॉर्म हाउस में बड़ा मैदान बनाया है जहां उनके साथ खेलते हैं और कई बार उनकी वीडियो शेयर कर चुके हैं।

 

 

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए धोनी को टीम में जगह नहीं दी गई और दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में संजू सैमसन का चुनाव किया गया। इधर रिषभ पंत को जब भी मौका मिलता है वो धोनी से कुछ ना कुछ सीखने की कोशिश जरूर करते हैं। रिषभ पंत की बात करें तो वो धोनी को अपना रोल मॉडल मानते हैं और वो हमेशा उनसे सलाह लेते रहते हैं।

 

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.