Yerawada Pune Crime | पुणे : अश्लील हावभाव करते हुए महिला व नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 ऑनलाइन – Yerawada Pune Crime | घर के पास खड़े रहकर एक व्यक्ति ने महिला व आठ वर्षीय लड़की की तरफ देखकर अश्लील हावभाव बनाकर छेड़छाड़ की. इस मामले में येरवडा पुलिस ने 47 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना शुक्रवार 19 अप्रैल की शाम चार बजे येरवडा परिसर में हुई.

इस मामले में 28 वर्षीय महिला ने रविवार 21 अप्रैल को येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर शंकर बन्सी सालवे (उम्र-47, नि. गणेश नगर येरवडा) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के साथ पोक्सो एक्ट के अनुसार केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे आरोपी शिकायतकर्ता के घर के सामने आया. उसने शिकायतकर्ता की तरफ देखकर अश्लील हरकत कर स्त्री मन में लज्जा पैदा करने वाला बर्ताव किया. साथ महिला के देवर की 8 वर्षीय नाबालिग लड़की की भी तरफ देखकर असभ्य बर्ताव कर उसे चॉकलेट देने के बहाने बुलाया. मामले की जांच येरवडा पुलिस कर रही है.

स्कूल में महिला से छेड़छाड़

लोणीकंद : स्कूल परिसर में थूंकने से मना करने पर कर्णबधिर आवासीय विद्यालय के
एक शिक्षक ने महिला कर्मचारी के साथ अश्लील बात कर छेड़छाड़ की. यह घटना 8 अप्रैल की शाम चार बजे हुई. इस मामले में 52 वर्षीय महिला ने रविवार 21 अप्रैल को लोणीकंद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर आण्णासाहेब शिरसाठ (नि. डुडुल गांव, आलंदी) के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है. मामले की जांच लोणीकंद पुलिस कर रही है.

Lohegaon Pune Crime | पुणे : महिला मित्र के साथ बनाया संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Baramati Lok Sabha | बहन के खिलाफ प्रचार करने में वेदना होती है क्या? अजीत पवार ने कहा, 7 मई तक भावनात्मक…

Chandrakant Patil Meets Sanjay Kakade | संजय काकडे की नाराजगी दूर करने का भाजपा का प्रयास, चंद्रकांत पाटिल ने की मुलाकात

Kondhwa Police Pune | मकोका मामले में फरार आरोपी को कोंढवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pune Lok Sabha Election 2024 | बगैर गाजे बाजे के वसंत मोरे ने किया नामांकन!

Ajit Pawar | अजीत पवार मुश्किल में, ‘इस’ बयान की चुनाव आयोग करेगी जांच, कचाकचा बटन दबाए, तभी मुझे फंड… (Videos)

Leave A Reply

Your email address will not be published.