विराट कोहली ने किया ‘यह’ बड़ा खुलासा, पहली मुलाकात में ही ‘अनुष्का शर्मा के साथ कर बैठा था यह गलती’

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दोनों चर्चित कपल में से एक है। दोनों आये दिन सुर्खियों में बने रहते है। दोनों का प्यार जगह-जाहिर है। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते है। इस बीच विराट ने एक खुलासा किया है। दरअसल हालही में विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अनुष्का के बारे कई बाते शेयर की।

दोनों की मुलाकात एक एड के दौरान हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने फिर बाद में दोनों में प्यार हो गया और आज पति-पत्नी बन गए। विराट का मानना है कि अनुष्का के आने से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। विराट ने बताया कि अनुष्का शर्मा से जब वह पहली बार मिले तब वह बेहद नर्वस थे। विराट ने कहा कि, ‘एक दिन उनके मैनेजर ने एड शूट के बारे विराट को बताया। जिसके बाद विराट ने पूछा कि वह किनके साथ एड शूट करेंगे। तभी मैनेजर ने अनुष्का का नाम बताया। इसे सुन विराट को यक़ीन नहीं हुआ। विराट को उस वक़्त ऐसा लगा कि इतनी प्रोफेसशनल एक्ट्रेस मैं कैसे कर सकता हु उनके साथ एड शूट’ | हालांकि मैनेजर के समझाने के बाद विराट एड शूट के लिए रेडी हो गए।

 

एड शूट के दौरान जब विराट अनुष्का से मिले तब वह बेहद नर्वस थे। इसी कारण उन्होंने अनुष्का से एक गलत बात कह दी थी। ‘इन डेप्‍थ विद ग्रैहम बेनसिंगर में कोहली ने कहा कि जब वे पहली बार अनुष्का से मिले तो वह काफी नर्वस थे और उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है। जिस वक़्त अनुष्का सेट पर पहुंची उन्होंने हील्स पहने सेट पर पहुंची थीं, जिससे वह उनसे भी लंबी दिख रही थीं। जिस पर कोहली ने कहा कि क्या आपको इससे भी ऊंची हील्स नहीं मिली। उनके मुंह से ये बात सुनकर अनुष्का ने कहा कि ‘एक्सक्यूज मी’ | जिस पर कोहली ने बात को संभालते हुए कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। भारतीय कप्तान ने कहा कि उनका वो मजाक उस समय काफी अजीब हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.