World Cup 2019 : टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह आई सामने, दिनेश कार्तिक का खुलासा

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद करोड़ों हिंदुस्तानी का दिल टूट गया था। एक हार ने भारतीय क्रिकेट फैंस के वर्ल्ड कप जितने के सपने को अधूरा रख दिया था। कई समय बाद अब इस पर दिनेश कार्तिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हार का खुलासा किया है। कार्तिक ने अपने बयान में कहा कि जल्दी-जल्दी विकेट जाने से विराट ने अचानक रणनीति बदल दी थी। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किये गए थे।

धोनी से पहले कार्तिक बल्लेबाजी के लिए नहीं थे तैयार –
दिनेश कार्तिक ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अचानक नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी के लिए जाने को कहा गया। जबकि मैच के पहले ये तय हुआ था कि वह नंबर 7 पर बल्लेबाज़ी करने जाएंगे। यहां तक कि दिनेश कार्तिक को जब नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी के लिए जाने को कहा गया तब वह तैयार भी नहीं थे। फिर दिनेश जल्दी-जल्दी पैड अप हुए और उसके बाद तेज कदमों से मैदान की तरफ़ बल्लेबाज़ी करने गए। दिनेश कार्तिक का कहना है कि यह बात उनके लिए चौंकाने वाली थी कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से पहले बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया।

शुरुआत में ही टॉप 3 बिखर गए –
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य भारत के लिए ज़्यादा मुश्किल नहीं था। लेकिन, न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने एक के बाद एक भारत को शुरुआती झटके दिए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल यानी भारत के टॉप 3 बल्लेबाज़ एक-एक रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद भारत पूरी तरह संभल ही नहीं पाए।

धोनी पर भी उठे सवाल –
धोनी जब तक मैदान में आते मैच काफ़ी हद तक न्यूज़ीलैंड के क़ब्ज़े में आ चुका था। सबकी उम्मीद धोनी पर टिकी हुई थी। लेकिन इस बार वह मैच नहीं जीता पाए और रन ऑउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने सेमीफ़ाइनल में अर्धशतक तो लगाया, लेकिन 70 से ज़्यादा गेंदों को खेलने के बाद। यही वजह है कि मैच में हार के बाद उनकी आलोचना भी हुई थी। गौतम गंभीर सहित कई बड़े खिलाड़ियों ने ये सवाल किया था कि अगर महेंद्र सिंह धोनी 2011 विश्व कप में अपने बल्लेबाज़ी क्रम को प्रमोट कर सकते हैं तो 2019 में उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? दिनेश कार्तिक का ताज़ा बयान इसी सवाल को और गंभीरता से उठाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.