रामायण में ‘इस’ एक ही एक्टर ने निभाए थे तीन किरदार, अब बन चुके है एडिटर

0

मुंबई :  एन पी न्यूज 24 – रामायण को हालही में टीवी में प्रसारण किया गया। जिसके बाद रामानंद सागर की रामाय एक बार फिर सुर्खियों में आ गयी है। हर दिन नए-नए पत्रों के खुलासे हो रहे है। कुछ लोग अब अलग-अलग क्षेत्र में जुड़ गए है कुछ तो इस दुनिया में भी नहीं है। इस बीच एक खबर देदू कि रामायण में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने एक से ज्यादा किरदार निभाए हैं। सुग्रीव और बाली का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर के अलावा विजय कवीश ने भी एक-दो नहीं बल्कि तीन किरदार निभाए हैं।

 

विजय ने रामायण में महर्षि वाल्मीकि, भगवान शिव और रावण के ससुर का किरदार निभाया था। बता दें कि उत्तर रामायण में विजय ने महर्षि वाल्मीकि का किरदार निभाया था। उनका किरदार पूरे सीरियल में सबसे अहम था। क्योंकि महर्षि वाल्मीकि में ही लव-कुश का जन्म हुआ था। इसके अलावा भगवान शिव के किरदार के लिए रामानंद सागर ने विजय कविश को कास्ट किया था। लंका जाने के लिए जब रामसेतु बनाने से पहले शिवलिंग की स्थापना की गई थी तभी विजय कविश की एंट्री हुई थी।

 

 

 

 

 

 

साथ ही उन्होंने मंदोदरी के पिता यानि रावण के ससुर का किरदार निभाया था। खबरों के मुताबिक, इन दिनों वह बतौर एडिटर और डायरेक्टर काम कर रहे हैं।विजय कविश रामायण के अलावा विक्रम बेताल, कृष्णा, इधर-उधर में भी काम किया है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.