बॉलीवुड स्टार्स की होली : सनी लियोन, प्रियंका चोपड़ा से लेकर वरुण धवन तक, बॉलिवुड पर चढ़ा होली का बुखार, देखें तस्वीरें
मुंबई : एन पी न्यूज 24 – रंगों का त्योहार, होली पूरे देश में उत्साह से मनाया गया। क्या खास क्या आम सभी ने जमकर होली खेली। इस साल कोरोना वायरस की वजह से लोगों के बीच डर का माहौल है और इसलिए लोग बच बचकर होली खेलते नजर आई। बावजूद इसके साल का पहला और इतना बड़ा होली का त्योहार हो तो भला कोई खुद को रंगों से कैसे दूर रख पाएगा। बॉलीवुड सितारें भी होली के हुड़दंग में पीछे नहीं रहे। रंग में सराबोर होकर सितारों ने जमकर रंग खेला।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ होली मनाने के लिए मुंबई पहुंची थीं। अब उन्होंने निक के साथ अपने होली सेलिब्रेशन की एक और तस्वीर शेयर की है। प्रियंका के अलावा कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, अमिताभ बच्चन, सनी लियोन, वरुण धवन जैसे कई बड़े बॉलिवुड सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

प्रियंका-निक :
प्रियंका ने निक के साथ यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘हम पिछले कुछ दिनों से रंगों के बीच जी रहे हैं। सचमुच, निक की पहली होली घर पर मनाया जाना बहुत खास था। सभी लोगों की होली खुशियों से भरी और सुरक्षित हो।’
सोनाक्षी सिन्हा :
सोनाक्षी ने रंगों से सरोबार अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘सभी को होली की शुभकामनाएं। इस साल मैं अपना यह फेवरिट त्योहार नहीं मना पा रही हूं क्योंकि सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है। उम्मीद का आप सभी की होली भी सुरक्षित हो।’
सनी लियोन-डेनियल वेबर : बच्चों संग पुरे परिवार ने मानिये होली।
जैकलिन फर्नांडीस : कार में कलर लगाए बहुत ही क्यूट नजर आई।
दिव्या खोसला : होली में मस्ती करते आई नजर।
अभिताभ बच्चन :
सोहा अली खान – कुणाल खेमू :


वरुण धवन-नताशा दलाल :