नागरिकता कानून : दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद में समेत पुरे देश में बवाल, लखनऊ में पत्थरबाजी, संभल में जलाई बस

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ देशभर में बवाल है। आज एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रही है। जगह-जगह पर आगजनी तो कही पुलिस पतराव की जा रही है। लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बता दें कि प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है।

 

प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।  इधर यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है।  इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

 

 

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.