मुंबई : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों रिएलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ में जज बनी नजर आ रही हैं। इस बीच उनके साथ एक हादसा हो गया। दरअसल शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ डांस करते-करते नेहा अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। आदित्य की गलती के कारण नेहा गिर गयी। हालांकि बाद में आदित्य नेहा से कई बार माफी मांगे।
.@VishalDadlani and @iAmNehaKakkar set the stage on fire! Watch #IndianIdol #DeshKiAwaaz, this weekend at 8 PM #IndianIdol11 @The_AnuMalik pic.twitter.com/3gWt6hLbiX
— Sony TV (@SonyTV) November 8, 2019
जानकारी के मुताबिक, रविवार को टेलीकास्ट हुए शो में कंटेस्टेंट निधी कुमार ने नेहा कक्कड़ को स्टेज पर डांस के लिए बुलाया। इस पर नेहा ने आदित्य को भी उनके साथ डांस करने का न्योता दिया। इस पर आदित्य हूबहू नेहा जैसा डांस करने लगे। नेहा डांस स्टैप के दौरान घूमकर आदित्य के पास जाती हैं, लेकिन वह उन्हें संभाल नहीं पाते और नेहा स्टेज पर ही गिर जाती हैं।
कुछ दिन पहले और एक घटना नेहा के साथ हुई थी। शो पर एक कंटेस्टेंट के बदसलूकी करने के कारण सुर्खियों में थीं। ये कंटेस्टेंट नेहा का जबरदस्त फैन था और उनके लिए शो में काफी गिफ्ट लेकर आया था। जब नेहा उनसे मिलने पहुंची तो नेहा के गले लगते हुए इस शख्स ने अचानक उन्हें किस कर लिया। इस घटना के बाद शो के मेकर्स की काफी आलोचना हुई। इसके अलावा नेहा नाराज भी हो गयी थी।
visit : npnews24.com