IND vs SA : टी-ब्रेक तक दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने बनाए 26/4, अब भी भारत से 309 रन पीछे

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर घोषित की। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी लंच के बाद 166 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली ने द.अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन दिया है। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अब तक 26 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए।

टीम की तरफ से एल्गर (12) और क्लासेन (0) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टी-ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 26 रन है। मेहमान टीम 309 रनों से भारत से पीछे हैं। उसके पास अभी छह विकेट शेष हैं। मैच के दौरान एक घटना भी घटी। दरअसल 10वें ओवर में उमेश यादव की घातक गेंद डीन एल्गर के हेलमेट पर लगी। गेंद लगने से झटका इतना तेज था कि एल्गर उसी समय नीचे गिर गए। फिजियो तेजी से मैदान पर आ।  वहीं भारतीय टीम भी एल्गर के पास पहुंची। हालत की गंभीरता को देखते हुए अंपायर्स ने समय से पहले टी ब्रेक की घोषणा कर दी।

ऐसी रही भारत की पारी –
पहले दिन 224 रन बनाने के बाद भारत ने दूसरे दिन 273 रन बनाए। दिन की शुरुआत में रोहित शर्मा (212) ने अपना दोहरा शतक और अजिंक्य रहाणे (115) ने शतक पूरा किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने (51) ने पहले ऋद्धिमान साहा (24) और फिर आर अश्विन (14) के साथ  साझेदारी की। मैच के आखिर में उमेश यादव ने 10 गेंदों में 31 रनों की तेज पारी खेली जिसमें उन्होंने पांच छक्के लगाए। वहीं डेब्यू कर रहे शाहबाज नदीम और मोहम्मद शमी नाबाद लौटे।

visit : www.npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.