WAR : ऋतिक-वाणी का ‘घुंघरू टूट गए’ गाना हुआ रिलीज, पुरे गाने में वाणी दिखी बेहद हॉट 

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का पहला सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं ‘घुंघरू टूट गए’ है। गाने में ऋतिक रोशन वाणी कपूर संग  थिरकते नज़र आ रहे है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज किया जा चुका है जो काफी दमदार था। पुरे गाने में वाणी कपूर बेहद हॉट नज़र आ रही है। गाने की शुरुआत में वाणी कपूर बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। गाने में कुछ बोल एक पुराने गाने ‘घुंघरू टूट गए’ से लिए गए हैं। लेकिन म्यूजिक एक दम नया है। इस सॉन्ग को विशाल और शेखर ने कंपोज किया है जबकि इसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है।

ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के इस सॉन्ग में नए और पुराने का जबरदस्त कॉम्बिनेशन रखा गया है। गाने में ऋतिक बेहद स्मार्ट लग रहे हैं।ये एक पार्टी नंबर है, जो काफी अच्छा लग रहा है। यह गाना आते ही वायरल हो गया है। इसमें ऋतिक और वाणी की हॉट केमिस्ट्री दिख रही है। खास बात ये है कि दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आ रहे हैं। इस गाने को एक्जॉटिक लोकेशन पर शूट किया गया है।

इस गाने को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया पर गाना बेहद हिट हो रहा है। बता दें कि वॉर एक टीचर (ऋतिक) और उसके स्टूडेंट (टाइगर) की फाइट की कहानी है। जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली। इसमें ऋतिक और टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.