लॉकडाउन के बीच सरकार का इकोनॉमी बूस्टर डोज, महिला, कर्मचारी और जरूरतमंदों को जानें किसे क्या-क्या मिला

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24  – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इसका सीधा असर अब भारत पर दिखने लगा है। इस बीच भारत सरकार ने  1 लाख 70 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। पीएम गरीब कल्याण योजना के मुताबिक जरूरतमंदों को यह लाभ मिलेगा। इसके साथ ही हेल्थ वर्कर के लिए 50 लाख रुपए के बिमा का ऐलान किया गया है। इससे 20 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा। साथ ही जरूरतमंदों को गेहू, चावल के साथ दाल भी मुफ्त में बांटे जायेंगे। मोदी सरकार ने यह साफ़ कर दिया है कि लॉकडाउन के दौरान कोई गरीब, जरूरतमंद लोग भूखे नहीं रहेंगे।

गरीब और जरूरतमंदों –
– तीन महीने तक 5 किलो गेहूं या चावल अतिरिक्त बिना किसी भुगतान के दिया जाएगा। इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा।

– हर गरीब परिवार को अगले तीन महीने तक 1 किलो दाल मुफ्त मिलेगी। दालें इलाके के हिसाब से होगी। यह सब पीएम गरीब कल्याण योजना का हिस्सा हैं।

– अप्रैल के पहले हफ्ते में अन्यदाताओं के खाते में 2000 रुपए की किश्त डाल दी जाएगी। देश के 8 करोड़ 70 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

– दिहाड़ी मजदूरी की राशि 202 रुपए रोजाना की गयी।

महिलाओं के लिए –
– बुजुर्गो, विधवा और दिव्यांगों को अगले 3 महीने तक 1 हजार रुपए। यह रकम लाभार्थियों के खाते में सीधे जाएगी।

– अगले तीन महीने तक महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 500-500  रुपए। यह जन धन खाते में दी जाएगी।

– उज्वला योजना के मुताबिक अगले तीन महोने तक मुफ्त में रसोई गैस मिलते रहेंगे।

कर्मचारियों के लिए –
– दीनदयाल  योजना के तहत स्वयं सहायता ग्रुप के लिए दी जाने वाली 10 लाख की मदद को बिनी किसी गारंटी के 20 लाख रुपये देने की व्यवस्था की गई है।

– तीन महीने तक EPF  खाते में सरकार डालेगी पैसा।

–  हेल्थ वर्कर के लिए 50 लाख रुपए के बिमा का ऐलान किया गया है। इससे 20 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा।

डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के तहत स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य किट पर ध्यान देना चाहिए। सरकार गरीबों के मद्देनजर उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए टास्क फोर्स ने सिफारिश की थी जिसकी आज घोषणा की गई है। सरकार का स्पष्ट मत है कि सकारात्मक तरीके से हम आगे बढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.