Corona Positive : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, ‘इन’ 10 स्टार्स कोरोना की चपेट में


corona

मुंबई: एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। लोग हैरान और परेशान है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से अब तक 10 की मौत हो चुकी है। जबकि देश में अब तक कोरोना पॉसिटिव मरीज की संख्या 500 तक पंहुचा गयी है। दिन व दिन बढ़ते कोरोने और भयावक होते जा रही है। क्या खास क्या आम हर कोई अब इसके चपेट में आ चुके है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अब कोरोना का कहर देखा जा रहा है।

ये 10 स्टार्स कोरोना की चपेट में –
कनिका कपूर – बॉलीवुड स्टार कनिका कपूर इन दिनों कोरोना की चपेट में है। पिछले दिनों वह लंदन से लौटीं थी फिर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका को इस समय आइसोलेशन में रखा गया है। उनपर आरोप है कि वे बिना जांच कराए एयरपोर्ट से भागी थी।

टॉम हैंक्स और रिता – फेमस एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रिता विल्सन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। शूट के दौरान हैंक्स को खासी और जुकाम हुआ था। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

ओल्गा कुरीलेन्को  – एक्ट्रेस ओल्गा कुरीलेन्को भी कोरोना की चपेट में है। ओल्गा ने इंस्टा पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

इद्रीश एल्बा – यह ब्रिटिश एक्टर और म्यूजिशियन है। उन्होंने 16 मार्च को बताया था कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद से वे आइसोलेशन में हैं। उन्होंने लोगों से सोशल डिसटैंसिंग की अपील की थी।

क्रिस्टोफर हिवजु – एक्टर क्रिस्टोफर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। क्रिस्टोफर को गेम ऑफ थ्रॉन्स में उनके द्वारा निभाए गए रोल के लिए जाना जाता है।

रिशेल मैथ्यूज – इस एक्ट्रेस ने 16 मार्च को फैंस को बुरी खबर दी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। रिशेल ने इंस्टा स्टोरी पर सेल्फ क्वारनटीन में बिताए दिए पलों की भी तस्वीरें शेयर की थीं।

डेनियल डी किम – एक्टर डेनियल डी किम ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।  कोरोना की वजह से उनकी सीरीज न्यू एमस्टरडैम का शूट पोस्टपोन हो गया है।

Charlotte Lawrence – यह एक सिंगर है। उन्हें भी कोरोना वायरस है। 19 साल की लॉरेंस ने अपने फैंस से इस वायरस से सुरक्षित रहने की अपील की थी।  साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से खुद को आइसोलेट करने को कहा था।

हार्वे वीन्सटीन – यौन उत्पीड़न के मामले में जेल की सजा काट रहे हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे वीन्सटीन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हार्वे को जेल में ही आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि 68 साल के हार्वे को 23 साल की जेल हुई है।

डेबी मजर – एक्ट्रेस डेबी मजर कोरोना पॉजिटिव हैं। 15 मार्च को वे बीमार होना शुरू हुई थीं। डेबी ने फैंस को सुरक्षित रहने की सलाह दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *