नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। लोग हैरान और परेशान है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से अब तक 10 की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना मरीज की संख्या 500 तक पंहुचा गयी है। दिन व दिन बढ़ते कोरोने के कहर को देखते हुए सरकार ने युद्ध स्तर की तैयारी कर ली है। इस बीच पीएम मोदी एक बार आज शाम 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। आज भी वह कोरोना पर ही बात करेंगे।
https://twitter.com/narendramodi/status/1242323791436320768
बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। पीएम ने आज एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने आने ट्वीट में लिखा है कि ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।’
जनता कर्फ्यू के बाढ़ प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में काम कर रहे लोगों के लिए आम जनता से आभार जताने के लिए कहा था। दरअसल मोदी की अपील पर देशवासियों ने शाम पांच बजे अपने घर की छत पर आकर तालियां-थालियां बजाई थीं। हालांकि इसके बाद भी कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए थे और भीड़ एकत्रित की थी। जो की गलत था।
Leave a Reply