कोरोना वायरस अपडेट : मुंबई के डब्बवालो ने सेवा बंद की, हज़ारो लोगों को नहीं मिलेगा खाना


corona
मुंबई/नई दिल्ली, 19 मार्च –एन पी न्यूज 24 –कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैंने प्रधानमंत्री से बात की है, उन्होंने केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग का वादा किया है।  हम कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे है।  हम सभी को एहतियाती कदम  उठाने होंगे। अनावश्यक यात्रा से बचना होगा। स्थिति गंभीर नहीं है लेकिन चिंताजनक है।
डब्बावालों ने बंद की सेवा 
कोरोना का तांडव ऐसा है कि अब लोगों के खाने पर भी आफत आ गई है।  मुंबई में हज़ारो लोगों को घर का खाना पहुंचाने वाले डब्बावालों ने अपनी सेवा बंद कर दी है।  शुक्रवार से ही बंद की गई है।  इस सेवा  बंद होने से हज़ारो लोगो को परेशान होना पड़ सकता है. ये सेवा अभी 31 मार्च तक बंद की गई है।
एचसीएल के कर्मचारी को हुआ कोरोना 
एचसीएल ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमारे नोएडा कार्यालय के कर्मचारी में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण मिले है।  यह कर्मचारी इंटरनेशनल यात्रा के बाद खुद को सब से अलग रख रहे थे.
कोरोना के बढ़ते खतरों के बीच अच्छी खबर 
इंडियन कौसिंल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने 826 सैंपल की जांच की जिसमे से एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं मिला है।  भारत में कोरोना का वायरस दूसरे चरण में है।  तीसरे चरण में इसका खतरा ज्यादा रहता है।
महाराष्ट्र में 2 और छत्तीसगढ़ में एक मामला सामने आया 
महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार यूके से आने वाली 22 साल की लड़की और दुबई से  आई 49 साल की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।  राज्य में अब तक 47 मामले सामने आ चुके है।  छत्तीसगढ़ में 23 साल की लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।  वह यूके से आई थी. उन्हें एम्स में सबसे अलग रखा गया है।
भारतीय रेलवे ने 168 ट्रेने रद्द की 
भारतीय रेलवे ने 20 से 31 मार्च के बीच चलने वाली 168 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  उपनगरीय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या मंगलवार को करीब 8 लाख तक कम हो गई।
आरती में शामिल होने पर 31 मार्च तक रोक 
उत्तराखंड के हर की पौड़ी में गंगा आरती स्थल पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।  भक्तो को आरती लाइव किया जाएगा।
चंडीगढ़ में 23 साल की लड़की को कोरोना 
चंडीगढ़ के 23 साल की लड़की में करना के लक्षण पाए गए है।  लड़की ब्रिटेन की यात्रा करके लौटी है।  इस बीच हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन ने 18 और 19 मार्च को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दौरा का वहां के हालात का जायजा लिया।
36 देशो से आने वाले यात्रियों पर रोक गृह मंत्रालय ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस, आइस्लैंड, हंगरी, आयरलैंड, लातविया, सहित 38 देशो के यात्रियों के भारत आने पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *