मुंबई : एन पी न्यूज 24 – सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी शायद ही कोई नहीं जानता होगा। 90 के दशक में कपल रहे चुके आज दोनों अपने-अपने मंजिल पर काफी आगे बढ़ चुके है। लेकिन, इससे पहले ऐश्वर्या राय का नाम एक और शख्स जुड़ा था। जिनका नाम राजीव मूलचंदानी था। इनका नाम मनीष कोइराला के बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट में भी शामिल है। इस वजह से बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेसेज में बड़ी कैट फाइट भी हो चुकी है। 1999 में दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने खुलकर इस मुद्दे पर बात की थी और मनीषा को खरी खोटी सुनाई थी। 90 के दशक में राजीव मूलचंदानी देश के टॉप मॉडल्स में शामिल थे। कहा जाता है कि उन दिनों में मॉडलिंग वर्ल्ड में आगे बढ़ने के लिए उनकी रजामंदी का साथ होना जरूरी होता था। ऐश्वर्या भी इसी दौरान मॉडलिंग वर्ल्ड में एक्टिव हुई थीं और उन्होंने राजीव के साथ भी काम किया था। दोनों के बारे में कहा जाता है कि इनकी नजदीकियां बहुत ज्यादा थीं लेकिन ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड जीतने और बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद वे दूर होने लगे। हालांकि बच्चन बहू ने राजीव को हमेशा अपना अच्छा दोस्त ही बताया है।
दरअसल मनीषा ने एक बार बताया था कि वह राजीव को डेट कर रही हैं और उनके साथ रिलेशन के लिए राजीव ने ऐश्वर्या राय को छोड़ा है। इस पर ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वह मनीषा और राजीव की लव स्टोरी का हिस्सा नहीं हैं। दो महीने बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था और मनीषा किसी और के साथ थीं। बल्कि मनीषा ने हर दूसरे महीने नया बॉयफ्रेंड बनाया है।