मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बोली ‘हिम्मत है तो शाह जाएं पूर्वोत्तर’

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद से इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देश के उत्तर पूर्व हिस्से से लेकर दक्षिण तक लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और केंद्र सरकार से इस कानून को बदलने की मांग कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र भी सीएए के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके विरोध में जगह-जगह पर आगजनी की जा रही है। बसों पर पथराव, तोड़फोड़ की जा रही है।

इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जामिला मिलिया इस्लामिया समेत देश के अन्य इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून पर हो रही हिंसा के मद्देजनर केंद्र की मोदी सरकार पर हालात ना संभाल पाने का आरोप लगाया है। सोनिया ने कहा कि यह मोदी सरकार हिंसा और विभाजन की वजह है। एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये सोनिया ने कहा कि ‘सरकार में बैठे लोग जब हिंसा करवाएं, संविधान पर आक्रमण करें, देश के युवाओं को बेरहमी से पिटवाएं, कानून की धज्जियां उड़ाएं, तो फिर देश कैसे चलेगा?’

नागरिकता कानून पर चल रहे विरोध के पर सोनिया ने कहा कि ‘असम, त्रिपुरा व मेघालय जल रहा है। पुलिस की गोलियों से अकेले असम में चार युवा मारे गए।  दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हिंसा और विरोध फैला हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह की खुद हिम्मत नहीं कि वह उत्तर पूर्व के प्रांतों का दौर कर सकें।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.