Video : प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पति निक जोनस का वीडियो, ‘लोगों ने कहा जीजाजी आ गए’

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने हालही में सोशल मीडिया पर पति निक जोनस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस घोड़े पर सवार नजर आ रहे हैं। निक का ये वीडियो उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल’ का है। वीडियो में निक घोड़े पर धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं तभी उनके पीछे से कई सारी आवाजें सुनाई दे रही हैं ‘जीजा जी आ गए… जीजा जी आ गए..’।

 

 

प्रियंका ने भी इस वीडियो को बड़े मज़ेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। प्रियंका ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘निक जोनस जब भारत में एक कमरे में घुसते हैं… #NationalJiju इस प्यार के लिए शुक्रिया। प्रियंका की बात करें तो वह जल्द ही ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार लीड रोल में होंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.