सोशल मीडिया पर हैशटैग #DhoniRetires चल रहा ट्रेंड पर, शॉक में फैंस

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। हालांकि धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। धोनी आखिरी बार वर्ल्ड कप में नजर आये थे। जिसके बाद से उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे है कि धोनी जल्द संन्यास ले लेंगे। सोशल मीडिया पर आज हैशटैग #DhoniRetires का ट्रेंड चल रहा है। जिसके फैंस में डर है कई धोनी आज ही संन्यास की घोषणा न कर दे।

 

एक तरफ जहां #DhoniRetires का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है वहीं धोनी के समर्थन और फैंस उनके लिए #NeverRetireDhoni और #ThankYouDhoni हैशटैग कर वायरल कर रहे है। हालांकि जब से सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला है तभी से धोनी के रिटायरमेंट की खबरें और ज्यादा तेज हो गई हैं। अब खबरें आ रही है कि संन्यास से पहले धोनी बड़ा फैसला लेने जा रहे है। खबरों के मुताबिक एमएस धोनी अपने शहर रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बना रहे हैं।

 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी रांची में क्रिकेट एकेडमी खोल सकते हैं। धोनी के करीबी सूत्र के हवाले से खबर छापा है, ‘महेंद्र सिंह धोनी अब रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि शहर के युवा क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट की तकनीक को ठीक करने में मदद मिल सके।’

 

 

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.