मुंबई : एन पी न्यूज 24 – वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आराम कर रहे है। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देख यूजर्स विराट को जमकर ट्रोल कर रहे है। इस तस्वीर में विराट कोहली हाफ पैंट (शॉर्ट्स) में बैठे हैं। तस्वीर में विराट शर्टलेस नज़र आ रहे है।
As long as we look within, we won't need to seek anything outside. 💫 pic.twitter.com/CvUVElZwjm
— Virat Kohli (@imVkohli) September 5, 2019
ट्रोल करते हुए एक यूजर ने विराट पर कमेंट करते हुए ये भी कह दिया कि शायद चालान कटने के बाद विराट कोहली का ये हाल हो गया है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा है कि विराट आपको किसने मार दिया। एक यूजर ने कहा कि क्या भाभी ने घर से बाहर निकाल दिया जो ऐसी हालत हो गई। विराट ने यह फोटो ट्विटर में शेयर किया है। जिसे कई लोगों ने पसंद भी किया है।
गौरतलब हो कि विराट टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए है। अभी उनका ध्यान साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले सीरीज पर है। इस सीरीज में कई भारतीय युवा को मौका मिला है। जिसमें दीपक चाहर, नवदीप सैनी रिषभ पंत आदि कई नाम शामिल है।