ब्लेड से वार कर नाबालिग लड़की की हत्या

0

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  प्रेम प्रकरण में हुए आपसी विवाद के चलते युवक ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को पुणे के नवलाख उंब्रे गांव स्थित निसर्गवारा लॉज में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर वड़गांव मावल पुलिस थाने में श्रीराम सुग्रीव गिरी नामक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। बुधवार की सुबह गिरी नवलाख उंब्रे स्थित निसर्गवारा लॉज पर एक नाबालिग लड़की को लेकर गया हुआ था। दोनों में प्रेम संबंध थे। रूम नंबर 303 में दोनों रूके हुए थे। इस समय दोनों में कुछ वजह के चलते विवाद हुआ। उसके बाद गुस्साए गिरी ने लड़की के पेट, गला तथा हाथों पर ब्लेड से वार किए। इसमें खून काफी बहने के कारण लड़की की मौत हो गईं। यह देख गिरी डर के मारे अपनी दुपहिया से भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वड़गांव मावल पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया। पुलिस ने गिरी को ढूंढने के लिए चार पथक रवाना कर दिए। इंद्रायणी नदी परिसर में गिरी की दुपहिया मिली है। इस से पुलिस को शक है कि गिरी ने खुदकुशी की होगी। फिलहा उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.