कन्नौज के जामा मस्जिद में जुटे नमाजियों को हटाने गई पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी से कई जवानों से सिर फटे

0

कन्नौज. एन पी न्यूज 24 – उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जुमे की नमाज अता करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी हुई।  कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति बिगड़ते देख जान बचाकर पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले।  जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी पहुंच, मगर तब तक नमाजी मस्जिद से भाग निकले थे। अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमला करने वालों की हम पहचान कर रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तार करेंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रकरण यह है : लॉकडाउन में देश के सारे धार्मिक स्थल बंद हैं। सरकार लोगों से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है।  इसके बाद भी जुमे की नमाज अता करने के लिए कन्नौज की जामा मस्जिद में भीड़ इकट्ठा हो गई। यूपी सरकार ने पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इसी के तहत पुलिस नमाजियों को हटाने पहुंची थी, लेकिन लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
इसके पहले भी पुलिस टीम पर हमला

– बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में  पुलिस टीम पर  हमला हुआ था। हमले में महिलाएं भी शामिल रही।  कुछ लोगों ने पुलिस दल पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दे रहे थे।’ इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए थे।
-सहारनपुर के गांव जमालपुर में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को हटाने और छह लोगों को हिरासत में लेने पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर पकड़े गए लोगों को छुड़वा लिया। इस दौरान दो सिपाही भी चोटिल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.