बस घोषणा बाकी, धोनी तो कर चुके हैं संन्यास’ का फैसला  

0

नई दिल्ली, एन पी न्यूज 24 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर….। धोनी ने संन्यास का फैसला ले लियै है, बाकी है तो सिर्फ घोषणा। जानकारी के मुताबिक पूर्व कप्तान ने संन्यास का मन बना लिया है लेकिन इसकी आधिकारिक सूचना अब तक नहीं दी है। हालांकि करीबी दोस्तों से इस बारे में अपने विचार जाहिर कर चुके हैं। जब सही समय आएगा तो वो इस बात का खुलासा कर देंगे। दूसरी तरफ, एक और सूत्र का कहना है कि आईपीएल में धोनी अपना फॉर्म परखना चाहते हैं, इसलिए अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

उनके नाम कई कीर्तिमान : बता दें कि 38 साल के हो चुके पूर्व कप्तान धोनी ने आईसीसी विश्व कप के बाद से भारत की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने भारत के लिए टी20 और वनडे विश्व कप जीता है। साल 2007 में उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया था जबकि 2011 के फाइनल में छक्का लगातर भारत को दूसरी बार वनडे विश्व कप विजेता बनाया था। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। आईसीसी के तीन बड़े खिताब जीतने वाले धोनी एक मात्र कप्तान हैं।
आईपीएल पर कोरोना संकट :इस वक्त आईपीएल पर भी संकट के बादल है। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का आगाज नहीं हो पाया है। यही नहीं लीग पर रद्द होने का संकट है। ऐसे में यह मानकर चला ही जा रहा है कि धोनी की वापसी मुश्किल है और उनके पास अब संन्यास ही विकल्प बचा है। वैसे भी मौजूदा भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में केएल राहुल और ऋषभ पंत मौजूद हैं।

तो क्या अब टीम में जगह नहीं : केएल राहुल मैदान पर भी बढ़िया कर रहे हैं और इस हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी की बिल्कुल भी भारतीय टीम में जगह नहीं बनती है। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी पहले ही बीसीसीआई के सालाना कॉट्रैक्ट से बाहर हो चुके हैं और टीम इंडिया भी अब धोनी अपना भविष्य नहीं देख रही है। यही वजह है कि धोनी के लिए अब सभी रास्ते बंद हो चुके हैं और उनका संन्यास का फैसला ही सबसे सही नजर रहा है। अब देखने वाली बात रहती है कि धोनी कब तक संन्यास का आधिकारिक ऐलान करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.