नई दिल्ली –एन पी न्यूज 24- कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ। हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गयी है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 879 हो गई है। जबकि 21 की अब तक मौत हो चुकी है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। सभी अपने-अपने घरों में बंद है। इस बीच हमारे देश के डॉक्टर अपनी जान की परवाह किये बिना देश सेवा में लगे हुआ है। वो घर-परिवार से दूर रात-रातभर अस्पताल में अपनी ड्यूटी कर रहे है। ताकि हम सुरक्षित रहे।
https://twitter.com/Doranimated/status/1243264320110235649
ऐसे में एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें मरीजों का इलाज कर घर लौटे डॉक्टर को देख उनकी तरफ बेटा दौड़ता हुआ आता है, लेकिन वो उसे गले लगने से रोक देते हैं, बेटे को गले लगाने से मना करने के बाद डॉक्टर की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। यह वीडियो करीब छह सेकेंड का है, लेकिन इसमें कोरोना वायरस को लेकर मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टर की बेबसी साफ-साफ देखी जा सकती है। वह चाहकर भी अपने बेटे को गले नहीं लगा पाते हैं। यह वीडियो बहुत ही इमोशन से भरा हुआ है। इसे सऊदी अरब का वीडियो कहा जा रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है।
Leave a Reply