बड़ी खबर : कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्‍ली में 69 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

0

नई दिल्ली : एन पी न्यूज 24 – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर तरफ इसका खौफ देखा जा रहा है। जिसे देखों वही इस महामारी वायरस से डरा हुआ है। अब इसका भारत में दिखने लगा है। देश में अब तक कोरोना के 89 मामले सामने आये है। जिसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में हुई एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद दिल्ली में भी एक महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। महिला की उम्र 69 साल थी और वह कोरोना वायरस की चपेट में थी। महिला दिल्ली के जनकपुरी इलाके की रहने वाली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है।

महाराष्ट्र में अब तक 17 मामले आये सामने –
आकड़ों की बात करें तो दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 17, केरल में 22, राजस्थान में 3 मामले, तेलंगाना में एक मामला, उत्तर प्रदेश में 11 मामले, लद्दाख में 3 मामले, तमिलनाडु में एक मामला, जम्मू-कश्मीर में 2 मामले, पंजाब में एक मामला, कर्नाटक में 7 मामले, आंध्र प्रदेश में एक मामला और महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.