कहीं चौकी में राडा तो कहीं पुलिसकर्मी पर हमला

पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में कानून व्यवस्था पर लगा सवालिया निशान

0
पुणेएन पी न्यूज 24 – पैट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर गुंडों के एक झुंड ने घातक हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आने से पुणे पुलिस बल में खलबली मच गई है। येरवडा में हुए इस हमले में क्राइम ब्रांच का एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है। हालांकि उसे प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया है। मगर इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
हाथ आयी प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के यूनिट 4 के कर्मचारी सागर घोरपड़े इस हमले में घायल हुए हैं। मंगलवार की मध्यरात्रि जब वे पैट्रोलिंग पर थे तब उनपर गुंडों के झुंड ने हमला कर दिया। हमलावर छह से सात की संख्या में थे। उनमें से एक गंभीर मामले का आरोपी है। इस हमले में घायल सागर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर छोड़ दिया गया। इस बारे में येरवडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पिंपरी में भी उड़ी कानून व्यवस्था की धज्जियां
कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ानेवाली एक वारदात पिंपरी चिंचवड़ शहर में भी सामने आई है। इसमें एक शातिर बदमाश ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आये एक व्यक्ति को पुलिस चौकी में ही इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। यही नहीं उसने सिर से चौकी की खिड़की की कांच भी तोड़ दी। मंगलवार दोपहर पिंपरी के संत तुकाराम नगर पुलिस चौकी में यह घटना घटी। बताया जा रहा है कुछ युवकों का नेहरूनगर में झगड़ा हुआ था इसके बाद वे पुलिस चौकी में आये थे। शिकायत दर्ज करते वक्त सागर वडमारे नामक एक शातिर बदमाश ने शिकायत देने आए युवक पर चौकी में ही हमला कर दिया। इस मारपीट में वह युवक बेहोश हो गया, उसे वाईसीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सागर ने सिर से खिड़की की कांच तोड़ दी। रोकनेवाले पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.