टिक टॉक पर अपने सामान्य ज्ञान, सामयिक विषय और भाषा ज्ञान की जांच करें !

0

TikTok (टिक टॉक) एक शार्ट वीडियो प्लेटफार्म से कुछ अधिक है। यह सीखने,पढ़ने,रचनात्मक होने और यहाँ तक कि आपके ज्ञान को जांचने का एक स्थान है। कुछ महीने पहले, TikTok (टिक टॉक) ने भारत  लोगों के बीच शिक्षा और जागरूकता के प्रसार के लिए #एडु टॉक नामक चुनौती लांच किया था। अभी तक #एडु टॉक का उपयोग करते हए 10 मिलियन से अधिक वीडियो शेयर किए जा चुके हैं। इस चैलेंज के माध्यम से TikTok (टिक टॉक) के यूजर्स ने शिक्षा, प्रेरणा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और वेलनेस को केंद्र में रखकर सामिग्री तैयार की है। अगर आपको 10 मिलियन वीडियो बड़ी संख्या लगती हो तो #एडु टॉक चैलेंज को 48 बिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हुए हैं। 

#एडु टॉक अभियान के माध्यम से TikTok (टिक टॉक) इंडिया, ने यूज़र्स के लिए पॉपअप क्विज़ों की श्रृंखला प्रारम्भ की है। रोजमर्रे की स्थितियों से कैसे निपटें और उनका मुकाबला कैसे किया जा सकता है, जैसी बातें इन क्विजों का मुख्य विषय है। प्रश्न सीधे किये गए थे और उत्तर के दो या चार  विकल्प दिए गए थे। 

क्विजों को भाषा, विज्ञान, स्वास्थ्य, करियर, और फिटनेस के खण्डों में बांटा गया था। कुछ प्रश्न सामान्य किस्म के थे जैसे एमबीए में बी का मतलब क्या है? अन्य प्रश्न आपकी सोचने की क्षमता को परखने के लिए और यूज़र्स को शिक्षित करने के लिए थे कि किसी खास स्थितियों का सामना अच्छे ढंग से कैसे किया  जा सकता है। जैसे कि, जिया ऑफिस में अचानक बेहोश हो जाती है! उसके सहकर्मियों को क्या करना चाहिए?

यह क्विज TikTok (टिक टॉक) के यूज़र्स के फॉर यू सेक्शन (खंड) में निरंतर दिख रहे थे, उनको उत्तर देने का अवसर देने के साथ ही उन्हें TikTok (टिक टॉक) इंडिया से सीधे जोड़ रहे थे। 

वहां से #एडु टॉक चैलेंज का इस्तेमाल करते हुए तमाम सामिग्री के निर्माताओं ने TikTok (टिक टॉक) पर सामान्य ज्ञान के कुछ क्विज़ों को शेयर करना शुरू कर दिया था। इस तरह के सामिग्री का निर्माण करने वाले, Aman (अमन) हैं जो ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो कोई न कोई प्रश्न लिए होते हैं। हर 25 प्रश्नों के बाद वह प्रश्नों का नया राउंड शुरू करते हैं। 

TikTok (टिक टॉक) के लिए एक अन्य सामिग्री निर्माता Testbook (टेस्टबुक) है,जो भारत की अग्रणी एडु टेक कंपनी है वह भी अपने फॉलोवर्स के लिए क्विज शेयर करती है। इसमें क्विजमास्टर एक प्रश्न करता है जो आम तौर पर करंट अफेयर्स से सम्बंधित होता है, जैसे कि‘जंतर-मंतर’ किस शहर में स्थित है? या ‘भारत का वर्तमान में प्रधानमंत्री कौन है? जैसा कि आप देखते हैं कि प्रश्न सरल हैं, लेकिन आपके पास उत्तर देने का समय कम है। 

हालाँकि FactoLunch (फैक्टोलंच) क्विज नहीं करता लेकिन उसके TikTok (टिक टॉक) की प्रोफाइल मजेदार है, क्योंकि वह एक अनूठा तथ्य शेयर करता है जिससे आपका सामान्य ज्ञान बढ़ता है। तथ्यों को विभिन्न श्रेणियों में शेयर किया जाता है, यह खेल से लेकर अंतरिक्ष की खोज तक से जुड़ा हो सकता है। जैसे कि, क्या आप जानते हैं कि शुक्र ग्रह का एक दिन एक वर्ष से बड़ा होता है? हाँ, हम नहीं जानते थे लेकिन इसके लिए TikTok (टिक टॉक) हैंडल को धन्यवाद देना चाहिए, कि हमने भी आज के दिन कुछ नया सीखा। 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.