बड़ी खबर : महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

0

रांची : एन पी न्यूज 24 – भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। उन्होंने अपना आख्रिरी इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप 2019 में नूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से धोनी लगातार क्रिकेट से दूर है। इस बीच कई बार उनके संन्यास की चर्चा जोरों शोरो पर रही। लेकिन उन्होंने अभी तक संन्यास पर कोई विचार नहीं किये है। इसी दौरान वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने एक बड़ा बयान दिया है।

राजीव शुक्ला का मानना है कि धोनी एक महान खिलाडी हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। जबकि संन्यास का फैसला तो उन्हें ही खुद तय करना है। इतना ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ल ने आगे बताया कि बीसीसीआई धोनी के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है ये फैसला धोनी को ही करना होगा कि उन्हें कब क्रिकेट से सन्यास लेना है।

इस तरह 38 साल के हो चुके धोनी को लेकर उनके संन्यास की अटकलों के बादल छाए रहते हैं। आईपीएल में धोनी की वापसी करने की उम्मीद है जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.