पुणे : एन पी न्यूज 24 – अज्ञात तीन चोरों ने एटीएम सेंटर से मशीन काटकर उसकी चोरी की। यह घटना रविवार के तड़के पुणे के म्हालुंगे परिसर में सामने आई। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मशीन में करीबन नौ लाख रूपए होने की जानकारी मिली है।
पुलिस ने बताया कि चाकण के पास म्हालुंगे परिसर में एक्सिस बैंक का एटीएम मशीन सेंटर है। रविवार के तड़के करीब दो बजे तीन अज्ञात चोर स्कॉर्पिओ कार से आए। सेंटर में घुसकर पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मारा। उसके बाद मशीन काटा और कार से बांधकर वहां से भाग गए। पुलिस ने भी तेज रफ्तार से निकली हुई कार को देखा लेकिन उस समय उन्हें शक नहीं हुआ कि कार में चोर हैं। कुछ देर बाद पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने घटनास्थल जाकर सीसीटीवी का फुटेज जांचा जिसमें अज्ञात तीन चोर और चोरी की घटना कैद हुई है। चोरों को ढूंढने के लिए म्हालुंगे पुलिस के तीन दस्ते अलग अलग जगहों पर रवाना कर दिए गए हैं।
visit : npnews24.com