मुंबई : एन पी न्यूज 24 – महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। तमाम अटकलों और कयासबाजियों के बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी एनसीपी के साथ मिलकर सरकार गठन में कामयाब रही है। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलाई। साथ ही एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
#WATCH Sanjay Raut, Shiv Sena: Kal 9 baje tak ye mahashaye (Ajit Pawar) hamare saath baithe the, achanak se gayab ho gaye baad mein. Vo nazro se nazre mila kar nahi bol rahe the, jo vyakti paap karne jata hai uski nazar jaise jhukti hai, waise jhuki nazro se baat kar rahe the. pic.twitter.com/dL6olqXFK9
— ANI (@ANI) November 23, 2019
इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि ‘कल 9 बजे तक ये महाशय (अजित पवार ) बैठे थे। पुरे सक्रीय दिखे। उनकी नजरे कल झुकी हुई थी। बीजेपी ने भी राज भवन का दुरोपयोग किया है। गैरकानूनी ढंग से बीजेपी ने सरकार बनायीं है। सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है फडणवीस।’ आगे राउत ने कहा कि अजित पवार के मन में पाप छुपा हुआ है। इस बारे में हम उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच सुबह से दो बार बातचीत हो चुकी है। यह धोखा महाराष्ट्र के जनताओं के साथ हुआ है। राउत ने कहा कि ‘अजित पवार का अचानक कल गायब हो जाना हमे संदेह हो गया था। अँधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है।
Sanjay Raut,Shiv Sena: Kal 9 baje tak ye mahashaye(Ajit Pawar) hamare saath baithe the, achanak se ghayab ho gaye baad mein, vo nazar se nazar mila kar baat nahi kar rahe the, us se hume shaq bhi hua tha pic.twitter.com/l1kzrs1X8D
— ANI (@ANI) November 23, 2019