NCP ने पीठ में छुरा घोंपा :  कांग्रेस सूत्र  

0

मुंबई : एन पी न्यूज 24 –  महाराष्ट्र में आज सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। तमाम अटकलों और कयासबाजियों के बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी एनसीपी के साथ मिलकर सरकार गठन में कामयाब रही है। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर से शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलाई। साथ ही एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

 

फडणवीस द्वारा शपथ लेते ही महाराष्ट्र के राजनीति में भूकंप आ गया है। इस बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘ पवार तुसी ग्रेट हो’ | जिसके बाद सूत्रों के मुताबिक ये खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस NCP के इस फैसले पर कहा है कि एनसीपी ने पीठ में छुरा घोंपा है।  अजित पवार के समर्थन को अभी तक पार्टी की और शरद पवार की समर्थन करना स्पष्ट नहीं है। एनसीपी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस बात की जानकारी पार्टी को नहीं थी।

इधर शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था। हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी।

visit : npnews24.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.