दगडूसेठ गणपति के सामने 25 हजार महिलाओं का अथर्वशीर्ष पठन

0

 

पुणे : एन पी न्यूज 24 –  देशभर में गणेशोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह एक साथ 25 हजार महिलाओं ने प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के बाहर बैठकर ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ किया। इसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल हुईं. दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर के आसपास का इलाका,”ओम् नमस्ते गणपतये…गजानना, गजानना… ओम गं गणपतये नम:… मोरया, मोरया’ के जयघोष से कई घंटे तक गूंजता रहा।

पूरे 33 साल पहले गणेशोत्सव में महिलाओं की सहभागिता बढाने के लिहाज से श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष तात्यासाहेब गोडसे ने अथर्वशीर्ष पठन उपक्रम की शुरुआत की. 101 महिलाओं से शुरू हुए इस उपक्रम ने आज 25 हजार महिलाएं शामिल हुई. इस विशेष पाठ में कई विदेशी महिलाए भी शामिल हुईं। सभी महिलाओं ने महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में तड़के 4 बजे या पाठ शुरू किया जो तकरीबन 7 बजे तक चलता रहा।

पुणे का श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट पिछले कई सालों से यह अथर्वशीर्ष पठन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. 127वें वर्ष पूर्ति पर आयोजित इस उपक्रम में आज दगडूशेठच्या उत्सव मंडप से नाना वाडा इलाके तक बैठकर महिलाएं अथर्वशीर्ष पठन करके गणपति की आराधना की. इसमें विधानपरिषद की उपसभापति विधायक नीलम गोऱ्हे, परिमंडल 1 की पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे, ट्रस्ट महेश सूर्यवंशी, हेमंत रासने, अरुण भालेराव, शुभांगी भालेराव आदि शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.