Pune Mundhwa Police | मुंढवा पुलिस की तत्परता के कारण कर्नाटक की पीड़ित लड़की परिवार के पास

0

पुणे : कर्नाटक के म्हैसूर स्थित विजयनगर परिसर से अपहरण की गईं लड़की मुंढवा पुलिस की तत्परता के कारण सही सलामत अपने परिवार के पास पहुंच गई।

इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि विजयनगर परिसर निवासी एक परिवार ने अपनी लड़की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त लड़की पुणे के मुंढवा स्थित घोरपड़ी गांव परिसर में होने की जानकारी विजयनगर पुलिस ने मुंढवा पुलिस को दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंढवा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी ने घोरपड़ी बिट मार्शल विजय माने तथा किरण बनसोड़े को लड़की को ढूंढने के लिए कहा।

पुलिस अंमलदार माने, बनसोड़े तथा म्हैसूर पुलिस थाने की महिला पुलिस कर्मी सुमित्रा ने घोरपड़ी गांव के कॉर्नर परिसर जाकर लड़की की जानकारी हासिल की। लड़की परिसर में ही होने की तसल्ली होन के बाद लड़की को अपने कब्जे में लिया गया और मुंढवा पुलिस थाने ले जाया गया। कानूनी कार्यवाही कर लड़की को म्हैसूर पुलिस और उसके परिवार को सौंपा गया। पुणे पुलिस की कार्य तत्परता के कारण लड़की के परिवार ने उनके आभार व्यक्त किए।

यह कार्यवाही पुलिस आयुक्त रितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त (अतिरिक्त कार्यभार) रामनाथ पोकले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग रंजनकुमार शर्मा, पुलिस उपायुक्त परिमंडल 5 आर. राजा, सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी (Sr PI Mahesh Bolkotgi) के आदेश पर बिट मार्शल पुलिस अंमलदार विजय माने तथा किरण बनसोड़े ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.