Pune Mundhwa Police | हत्या की कोशिश करने के मामले में दो महिनों से वाण्टेड आरोपी को मुंढवा पुलिस ने धरदबोचा

0

पुणे : Pune Mundhwa Police | पूरानी रंजिश के चलते युवक पर कोयता से वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश करने के मामले में मुंढवा पुलिस ने एक आरोपी को उरली कांचन परिसर से गिरफ्तार किया है। वह दो महिनों से वाण्टेड था।

पुलिस ने बताया कि अनुप ढगे (उम्र-23 निवासी. झेड कॉर्नर के पास, केशवनगर, पुणे) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर मुंढवा पुलिस थाने में आईपीसी 307, 504, 506 सहित आर्म एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस कानून, क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 13 नवंबर को मुंढवा परिसर स्थित जनसेवा बैंक के सामने हुई थी। युवक पर कोयता से वार कर आरोपी अनुप ढगे भाग गया था। तब से वह पुलिस की गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहा था। गुरूवार को मुंढवा पुलिस थाने के पुलिस हवलदार महेश पाठक को खूफिया जानकारी मिली कि, अनुप उरूली कांचन परिसर में आनेवाला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने उरूली कांचन पीएमटी बस स्थानक परिसर में जाल बिछाया और अनुप को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त रितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त (अति. कार्य.) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध रामनाथ पोकले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग) रंजनकुमार शर्मा, पुलिस उपायुक्त परिमंडल 5 ए राजा, सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी (Sr PI Mahesh Bolkotgi), पुलिस निरीक्षक (अपराध) संगीता रोकड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक संदिप जोरे, पुलिस अंमलदार दिनेश राणे, संतोष काले, दिनेश भांदुर्गे, संतोष जगताप, महेश पाठक, झुरंगे, स्वप्नील रासकर, हेमंत पेरणे, सचिन पाटील की टीम ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.