Pune News | ‘एड. यशवंत जमादार’ मराठी फिल्म का शुभ मुहूर्त संपन्न

0

पुणे : अयोध्या में श्री रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के समय पर ही एक संवेदनशील विषय पर बनाई जा रही मराठी फिल्म ‘एड. यशवंत जमादार’ का भी शुभ मुहूर्त हुआ। (Adv Yashwant Jamadar Marathi Movie)

एस. के. प्रॉडक्शन के बैनर में बनने जा रही उक्त फिल्म के निर्माता संजय अग्रवाल है। जबकि चंद्रकांत ठक्कर सहनिर्माता है। दिग्दर्शन की जिम्मेदारी रमेश साहबराव चौधरी संभाल रहे हैं।

‘एड. यशवंत जमादार’ फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर रमेशचंद्र अग्रवाल ने लाल रिबन काटकर उद्घाटन किया। चंद्रकांत ठक्कर ने दीप प्रज्वलन किया। संजीव अग्रवाल ने श्री गणपति तथा श्री राम भगवान की पूजा की। दर्शन ठक्कर ने नारियल फोड़कर पूजा संपन्न की। इस समय लेखक संजय नवगिरे, डिओपी तथा संकलक सिध्देश मोरे, संगीतकार अजित परब, प्रोजेक्ट हेड अमर लष्कर, गीतकार मंदार चोलकर, अभिनेता मकरंद देशपांडे उपस्थित थे।
फिल्म में ऋषिकेश जोशी, भारत गणेशपुरे, कैलास वाघमारे, अभिनेत्री सायली संजीव, विशाखा सुभेदार, प्रतीक्षा जाधव, शिवाली परब, अनुष्का पिंपुटकर, प्राजक्ता हनमघर की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

इस समय सहनिर्माता चंद्रकांत ठक्कर ने कहा कि, ‘एड. यशवंत जमादार’ मराठी फिल्म में वर्तमान में समाज में बना हुआ अत्यंत संवेदनशील विषय दिखाया गया है। विवाह संस्था भारतीय परंपरा में महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। लेकिन इन दिनों बदलती सामाजिक, सांस्कृतिक जीवनशैली का परिणाम इस संस्था पर होते हुए दिखाई दे रहा है। यही विषय कॉमेडी तरी के से हम प्रेक्षकों के लिए लेकर आए हैं। समाज को एक संवेदनशील विषय का एहसास कराने का काम हम ‘एड.यशवंत जमादार’ के माध्यम से करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.