दुर्भाग्य! कोरोना संकट में ट्रैक्टर पर बिजली के तार गिरने से 13 की मौत, मृतकों में 11 महिलाएं शामिल  

0

अमरावती : एन पी न्यूज 24 – आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के माचावरम में एक ट्रैक्टर पर बिजली का तार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 कृषि मजदूर महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद से पुरे परिसर में हड़कंप मच गया है। यह घटना गुरुवार रात प्रकाशम जिले के माचावरम में घटी।

जानकारी के मुताबिक, मिर्च के खेतों में काम करने वाले करीब 30 कृषि मजदूर महिला शाम को अपना काम खत्म करने के बाद एक ट्रैक्टर के ट्रॉली पर बैठे कर गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। जिससे ट्रैक्टर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इस घटना से पोल पर लगा बिजली का तार टूट गया और ट्रैक्टर की ट्रॉली पर जा गिरा। जिसके बाद ट्रॉली में बैठे खेत मजदूर महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक और उसका सहायक घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 11 कृषि मजदूर महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता देने का आदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.