बड़ी खबर : सिक्किम के Lugnak La में एवलॉन्च, भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और  जवान शहीद

0

गंगटोक : एन पी न्यूज 24- उत्तर सिक्किम के पहाड़ी लुगनाक ला क्षेत्र में हिमस्खलन (बर्फीले एवलॉन्च ) के चपेट में आने से भारतीय सेना का एक अधिकारी और जवान शहीद हो गए। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है। सेना के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और जवान सैपर सपला शनमुखा राव ये दोनों ही 17 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो हिमस्खलन की चपेट में आ गए। जिसके बाद तुरंत ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में सभी को खोज निकाला गया। लेकिन भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और सिपाही की बर्फ में दबकर मौत हो गई।

 

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना का एक गश्ती दल और बर्फ साफ करने वाली एक पार्टी 14 मई को एवलॉन्च में फंस गया। यह एवलॉन्च उत्तरी सिक्किम के लुगनाक ला क्षेत्र में आया था। घटना के बाद में सेना ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सेना के प्रयासों के चलते 17 जवानों का सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सैपर/ओपीईएम सपला शनमुखा राव बर्फ में गहराई तक दब गए।

जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेना के दल के शेष सदस्य सुरक्षित हैं। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था, “टीम बर्फ हटाने वाली पार्टी का हिस्सा थी और यह उत्तरी सिक्किम में अचानक से हिमस्खलन की चपेट में आ गई।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.