मोदी आज फिर देश को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन-4 को लेकर कयास तेज

0

नई दिल्ली. एन पी न्यूज 24- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच पीएम मोदी इससे पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच आगे के फैसलों की जानकारी पीएम मोदी इस संबोधन में देंगे। 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है। कोरोना वायरस संकट के बीच यह पीएम मोदी का चौथा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।

 

 

बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि : सोमवार को भी कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन पर पीएम मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने सभी राज्यों के सुझावों को सुना, जिनमें कई कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का आग्रह भी किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लॉकडाउन की अवधि और बढ़ सकती है।
टीम वर्क पर जोर : पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में शुरुआती संबोधन में टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि अब कोरोना के विस्तार का आकलन हो गया है। इसे एकजुट होकर ही हराना होगा। वहीं धीरे धीरे शुरू हो रही आर्थिक गतिविधियों को तेज भी करना होगा। भारत ने सफलता के साथ नियंत्रित किया है और वैश्विक स्तर पर इसे सराहा भी जा रहा है। आगे की राह पर बढ़ते हुए भी इसका ध्यान रखना होगा कि कोरोना का विस्तार न हो। हमें जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.